आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएग। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र भेजे नहीं जाएंगे।
Saurabh Pandey | May 12, 2025 | 06:23 PM IST
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर संशोधित परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल ई- प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए सूचित किया जाएग। बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को अलग से प्रवेश पत्र भेजे नहीं जाएंगे।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लें, जिससे कि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके और आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आरएसएसबी भर्ती परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पांच विकल्प जाएंगे। पहले चार विकल्प A,B,C और D उपयुक्त उत्तर से संबंधित तथा पांचवा विकल्प 'E' 'अनुत्तरित प्रश्न' से संबंधित होगा।
पद का नाम | संशोधित परीक्षा तिथि |
---|---|
ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी (संविदा) | 2 जून 2025 |
सोशल वर्कर (संविदा) | 2 जून 2025 |
सीनियर काउंसलर (संविदा) | 3 जून 2025 |
लेखा सहायक (संविदा) | 3 जून 2025 |
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक (संविदा) | 4 जून 2025 |
अस्पताल प्रशासक (संविदा) | 5 जून 2025 |
पुनर्वास कार्यकर्ता (संविदा) | 5 जून 2025 |
ऑडियोलॉजिस्ट (संविदा) | 6 जून 2025 |
बायो मेडिकल इंजीनियर (संविदा) | 6 जून 2025 |
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) (संविदा) | 8 जून 2025 |
पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग ट्रेनर, नर्सिंग ट्यूटर (संविदा) | 9 जून 2025 |
साइकैट्रिक केयर नर्स (संविदा) | 9 जून 2025 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर (संविदा) | 10 जून 2025 |
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर (संविदा) | 10 जून 2025 |
मेडिकल लैब तकनीशियन (संविदा) | 11 जून 2025 |
कम्पाउंडर आयुर्वेद (संविदा) | 11 जून 2025 |
फार्मा सहायक (संविदा) | 12 जून 2025 |
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (संविदा) | 12 जून 2025 |
नर्स (संविदा) | 13 जून 2025 |
पशुधन सहायक | 13 जून 2025 |
संविदा लेखा सहायक | 16 जून 2025 |
आरएसएसबी की तरफ से जारी संशोधित नोटिस के मुताबिक परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया पर किए जा रहे भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में एवं बोर्ड की वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर प्रकाशित विज्ञप्ति द्वारा दी गई जानकारी को ही अधिकृत माना जाए।