RSMSSB Exam Calendar 2024-25: आरएसएमएसएसबी ने संशोधित अस्थायी परीक्षा कैलेंडर किया जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | March 11, 2024 | 09:29 PM IST | 1 min read
आरएसएमएसएसबी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने विभिन्न पदों के लिए संशोधित अस्थायी परीक्षा कैलेंडर 2024-25 जारी कर दिया है। राजस्थान परीक्षा कैलेंडर के अनुसार पर्यवेक्षक (महिला- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा 22 जून 2024 को पहली परीक्षा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार दूसरी परीक्षा 26 जून को कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जारी इस कैलेंडर के अंदर 30 सरकारी भर्तियों की जानकारी दी गई है। आरएसएमएसएसबी द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों में शामिल होन वाले उम्मीदवार इस एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से संभावित एग्जाम डेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड: एग्जाम शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं में वर्ष 2024 के लिए जारी परीक्षा तिथियां देख सकते हैं:
- पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 22 जून 2024
- कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 26, 27 और 29 जून 2024
- पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 13 जुलाई
- कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 27 जुलाई
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 28 जुलाई
- लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा: 11 अगस्त
- छात्रावास अधीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2024: 1 व 2 जुलाई
- पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा-2023 : 15 से 18 दिसंबर
RSMSSB Recruitment 2024 Exam Calendar: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से राजस्थान एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘लेटेस्ट न्यूज’ सेक्शन में एग्जाम कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर कैलेंडर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर राजस्थान एग्जाम कैलेंडर 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]CFA Level 1, 3 February 2024 Result: सीएफए लेवल 1, 3 फरवरी परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में होगा जारी
सीएफए संस्थान फरवरी, मई, अगस्त और नवंबर में सालाना चार बार सीएफए स्तर-1 परीक्षा आयोजित करता है। हालाँकि, उम्मीदवार प्रत्येक वर्ष केवल दो प्रयासों में ही शामिल हो सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार