Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 19 दिसंबर को होगा जारी, बोर्ड अध्यक्ष ने की पुष्टि
Saurabh Pandey | December 16, 2025 | 01:02 PM IST | 1 min read
राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को राज्य भर में बोर्ड द्वारा अधिसूचित परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक अभ्यर्थी के सवाल के जवाब में कहा कि रिजल्ट 19 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
आरएसएसबी वीडीओ कट-ऑफ मार्क्स की घोषणा राजस्थान वीडीओ परीक्षा परिणाम के साथ की जाएगी। आरएसएसबी वीडीओ रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
राजस्थान वीडीओ रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा। मेरिट लिस्ट में नाम, रोल नंबर, अंक, माता का नाम, पिता का नाम, जेंडर एवं कैटेगरी दर्ज होगी।
Rajasthan vdo result 2025: बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी
Rajasthan vdo result 2025: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको ग्राम विकास आधिकारी (VDO) भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएप ओपन हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan vdo result 2025: कटऑफ अंक
राजस्थान वीडीओ के कट-ऑफ अंक रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे। कट-ऑफ अंकों को कई कारक प्रभावित करते हैं, जिनमें उपलब्ध रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन शामिल हैं।
|
श्रेणी
|
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
|
|---|---|
|
सामान्य
|
40%
|
|
ओबीसी
|
36%
|
|
एससी / एसटी
|
36%
|
Rajasthan VDO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 167 पद आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच