RSMSSB Exam Schedule 2024: आरएसएमएसएसबी जूनियर इंस्ट्रक्टर एग्जाम शेड्यूल जारी, परीक्षा का माध्यम जानें
Abhay Pratap Singh | November 5, 2024 | 01:29 PM IST | 2 mins read
राजस्थान जेई परीक्षा 2024 के लिए ‘प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र’ बोर्ड की वेबसाइट पर उचित समय पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञापन संख्या 08/2024 और विज्ञापन संख्या 09/2024 के तहत जूनियर इंस्ट्रक्टर 2024 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों (विज्ञापन संख्या 08/2024) के लिए परीक्षा 19 और 20 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, जूनियर इंस्ट्रक्टर (विज्ञापन संख्या 09/2024) के लिए परीक्षा 16 और 18 नवंबर को आयोजित होगी। राजस्थान जेई एग्जाम 2024 प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 679 पद और विज्ञापन संख्या 09/2024 के तहत जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 1,821 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, पेपर में यदि पांच विकल्पों में से उम्मीदवार द्वारा कोई विकल्प भरा नहीं गया तो 1/3 अंक काट लिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे 5वें विकल्प का चयन करना होगा। प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र के संबंध में अभ्यर्थियों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा।
Junior Instructor posts (Advt No 08/2024) - एग्जाम शेड्यूल
कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती 2024 (विज्ञापन संख्या 08/2024) के तहत परीक्षा कार्यक्रम नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय | परीक्षा का माध्यम |
|---|---|---|---|
| कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं सीधी विज्ञान) सीधी भर्ती 2024 | 19 नवंबर 2024 (मंगलवार) | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | ऑफलाइन |
|
कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) सीधी भर्ती 2024
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | ||
|
कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राईंग) सीधी भर्ती 2024
|
20 नवंबर 2024 (बुधवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक | |
|
कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती 2024
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
Junior Instructor (Advt No 09/2024) - परीक्षा कार्यक्रम
जूनियर इंस्ट्रक्टर सीधी भर्ती 2024 (विज्ञापन संख्या 09/2024) के तहत परीक्षा कार्यक्रम नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय | परीक्षा का माध्यम |
|---|---|---|---|
|
कनिष्ठ अनुदेशक(मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती 2024
|
16 नवंबर 2024 (शनिवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
सीबीटी कम ओएमआर |
|
कनिष्ठ अनुदेशक (कंप्यूटर लैब) सीधी भर्ती 2024
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
||
|
कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती 2024
|
18 नवंबर 2024 (सोमवार)
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
|
कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन) सीधी भर्ती 2024
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम