RSMSSB JTA Result 2025: राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट रिजल्ट जारी; 3,280 उम्मीदवार परीक्षा में हुए सफल
Abhay Pratap Singh | September 14, 2025 | 07:20 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी जेटीए एग्जाम 2024 के माध्यम से राजस्थान में कनिष्ठ तकनीकी सहायक के कुल 2,600 पदों को भरा जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञापन संख्या 21/2024 के अंतर्गत जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम 2025 आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरएसएसएसबी जेटीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान जेटीए रिजल्ट 2025 मेरिट सूची के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आरएसएसबी जेटीए मेरिट लिस्ट में योग्यता रैंक, प्राप्त अंक, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आरएसएसबी जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा में कुल 3,280 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिनमें से 3,220 गैर-टीएसपी (एनटीएसपी) श्रेणी से और 60 टीएसपी श्रेणी से हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,600 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी।
Also read UTET Admit Card 2025: उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड ukutet.com पर जारी, परीक्षा 27 सितंबर को होगी
मेरिट सूची के अनुसार, टॉपर ने जेटीए मेरिट लिस्ट में उच्चतम अंक 303.40 अंक प्राप्त किया है। राजस्थान जेटीए मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र हैं। दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया संबंधित जानकारी RSMSSB द्वारा उचित समय पर साझा की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/ गोले को अभ्यर्थी द्वारा गहरा नहीं करने के कारण 144 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है।” नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in व www.rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RSMSSB Junior Technical Assistant Result 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान संविदा जेटीए परिणाम मेरिट लिस्ट जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “परिणाम” अनुभाग पर क्लिक करें।
- “RSMSSB JTA परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ एक नए टैब में खुलेगा।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’