RRC SCR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण जारी, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 11:31 AM IST | 2 mins read
आरआरसी एससीआर अप्रेंटिस भर्ती 2026 मेरिट सूची 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों क्वालीफिकेशंस को समान वेटेज दिया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) में अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2026 है।
आरआरसी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2801 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा।
SCR Apprentice Recruitment 2026: आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए और ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि यानी 11 अप्रैल 2026 तक उनकी आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के आवेदकों के लिए 3 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
SCR Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
SCR Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आरआरसी एससीआर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से किया जाना चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों, सभी समुदायों की महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
SCR Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का चयन रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार होगा। ट्रेनिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत निकालकर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसमें दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा।
- यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि जन्मतिथि भी समान हो, तो दसवीं कक्षा परीक्षा पहले उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
SCR Apprentice Recruitment 2026: भर्ती ट्रेड्स
- एसी मैकेनिक
- कारपेंटर
- सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक)
- डीजल मैकेनिक
- इलेक्ट्रीशियन
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
- फिटर
- औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स
- मशीनिस्ट
- एमएमटीएम (मशीनिस्ट मशीन टूल मेंटेनेंस)
- मोटर मैकेनिक वाहन
- पेंटर
- वेल्डर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार