Trusted Source Image

UPPSC Assistant Registrar 2024: यूपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू लेटर जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | March 13, 2026 | 10:26 PM IST | 1 min read

यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और पासवर्ड/ ओटीपी जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2024 इंटरव्यू का आयोजन 23 और 24 मार्च, 2026 को किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2024 इंटरव्यू का आयोजन 23 और 24 मार्च, 2026 को किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 13 मार्च को उ0 प्र0 विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और पासवर्ड/ ओटीपी जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को प्रथम सत्र के लिए सुबह 8:30 बजे और द्वितीय सत्र के लिए दोपहर 12:30 बजे आयोग परिसर प्रयागराज में स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना होगा।

UP University (Centralised) Service / Assistant Registrar Exam 2024: साक्षात्कार कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी सहायक रजिस्ट्रार इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:

साक्षात्कार तिथिप्रथम सत्र (सुबह 10:00 बजे)
रोल नंबर
द्वितीय सत्र (दोपहर 2:00 बजे)
रोल नंबर
23 मार्च, 20260000013 — 0001790
0001810 — 0003166
24 मार्च, 20260003372 — 0005204
0005250 — 0006543

Also readUPSC CSE Result 2025: यूपीएससी सीएसई में चयनित उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स upsc.gov.in जारी

साक्षात्कार के समय शैक्षिक योग्यताओं से संबंधित सभी मार्कशीट/ डिग्री, सर्टिफिकेट और अनुभव प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, जाति प्रमाण-पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, दिव्यांग प्रमाण पत्र और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का प्रमाण पत्र के प्रारूप की पीडीएफ फाइल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एडमिट कार्ड के साथ आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना प्रपत्र, मार्कशीट विवरण के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज और सर्टिफिकेट की स्वप्रमाणित प्रतियों का सेट और 5 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।” अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।

UPPSC Assistant Registrar 2024 Interview Letter: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2024 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड’ खोजें।
  • असिस्टेंस रजिस्ट्रार संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • इंटरव्यू लेटर जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications