RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिस 6565 पदों के लिए जारी, आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 04:13 PM IST | 2 mins read
आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये से 29,900 रुपये तक दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 02/2026 के तहत तकनीशियन ग्रेड I (सिग्नल) और ग्रेड III के पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 30 जून, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6565 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें आरआरबी तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के 323 और आरआरबी तकनीशियन ग्रेड III के 6242 पद शामिल हैं।
RRB Technician Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड III - मैट्रिक/ एसएसएलसी उत्तीर्ण किया हो और एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में एक्ट अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
- आरआरबी तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल - उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए ग्रेड I सिग्नल पदों के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच और टेक्नीशियन ग्रेड III पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। ग्रेड-I सिग्नल के पद पर चयनित कैंडिडेट का प्रति माह प्रारंभिक मूल वेतन 29,900 रुपये और ग्रेड-III पद का मूल वेतन 19,900 रुपये प्रति माह होगा। आरआरबी तकनीशियल भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना 30 जून को जारी की जाएगी।
RRB Technician Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी टेक्नीशियल भर्ती 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी