Trusted Source Image

UPSSSC ABT Mains Exam 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए जमा करें शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | June 28, 2026 | 01:39 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल के मदद से फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026 के अंतर्गत सहायक बोरिंग तकनीशियन (ABT) मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है। पात्र कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में फीस जमा कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन 2026 मेन्स एग्जाम के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की मदद से फीस डिपॉजिट विंडो लॉगिन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम 2 जून, 2026 को जारी किया गया था।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अनारक्षित/ ओबीसी अभ्यर्थियों को 200 रुपये तथा एससी/ एसटी को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी।

Also readUPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 12 जुलाई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी एबीटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 402 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Assistant Boring Technician Main Exam 2026 Fee Payment: शुल्क जमा करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन मुख्य परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार शुल्क जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘मेन एग्जाम फी डिपॉजिट’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications