RRB Technician Answer Key: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर-की कल होगी जारी, 11 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 11:47 AM IST | 1 min read
आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आंसर-की कल (6 जनवरी) सुबह 9 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) कल (6 जनवरी) आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी करेगा। बोर्ड ने 5 जनवरी को आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर-की की तारीख की घोषणा की थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in और जोनल वेबसाइट पर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी ग्रेड 3 टेक्नीशियन परीक्षा 2024 20 से 30 दिसंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आंसर-की कल सुबह 9 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
RRB Technician Grade 3 Answer Key: आपत्ति शुल्क
अभ्यर्थी 11 जनवरी को सुबह 9 बजे तक तकनीशियन ग्रेड 3 आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा।
यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो बैंक शुल्क काटने के बाद शेष राशि उसी खाते में वापस कर दी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
Also read RRB NTPC Exam Date, Admit Card 2024: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
Technician Grade 3 Answer Key: कुल रिक्ति
बता दें कि आरआरबी के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9144 तकनीशियन पदों को उम्मीदवारों द्वारा भरा जाएगा। इसमें 1092 तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए और 8052 तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं।
किसी भी तरह की मदद के लिए उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच हेल्पडेस्क नंबर 9592011188 और 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी