RRB Technician Answer Key: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की जारी, 11 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | January 6, 2025 | 10:20 AM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की में आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आज यानी 6 जनवरी को आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आंसर की 2024 जारी कर दी गई है। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 उत्तर कुंजी से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे 11 जनवरी सुबह 9 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए बैंक शुल्क सहित 50 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद उनका आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “सीबीटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और उत्तर कुंजी देखने में सक्षम बनाने के लिए आरआरबी की वेबसाइटों पर एक लिंक प्रदान किया जाएगा, जो 6 जनवरी, 2025 को सुबह 9 बजे से 11.01.2025 को सुबह 9 बजे तक सक्रिय रहेगा।”
आपत्तियां उठाने की विस्तृत प्रक्रिया और अन्य सभी दिशा-निर्देश आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। उठाई गई आपत्तियों पर आरआरबी का निर्णय अंतिम होगा और आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा 20 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।
RRB Technician grade 3 answer key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें। फिर, ‘सीबीटी परीक्षा प्रयास और आपत्ति ट्रैकर’ लिंक पर क्लिक करें। अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें और आंसर की डाउनलोड करें। आवश्यकता होने पर आपत्ति उठाएं और शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें