RRB Technician Grade 1 Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 12, 2025 | 03:15 PM IST | 2 mins read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट 2025 (RRB Technician Grade 1 Result 2025) जारी कर दिया है। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 सीबीटी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परिणाम और कट ऑफ अंकों के साथ आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 स्कोरकार्ड 2025 भी जारी किया है। उम्मीदवार 20 मार्च से पहले RRB पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन परिणाम पीडीएफ में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। डीवी पूरा होने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल जांच रेलवे अस्पताल/स्वास्थ्य इकाई द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 24 रुपए का निर्धारित मेडिकल शुल्क देना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, “डीवी के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में और अंग्रेजी या हिंदी में होने चाहिए। डीवी की तिथि पर मूल प्रमाण पत्र पेश नहीं करने के लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। डीवी और मेडिकल परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।”
ग्रेड 1 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 19 और 20 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया था, जबकि ग्रेड 3 पदों के लिए सीबीटी 23, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया था। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
RRB Technician Grade 1 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके टेक्नीशियल ग्रेड 1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “CEN 02/2024 (तकनीशियन)” अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब “CEN 02/2024 (तकनीशियन) ग्रेड 1 और 3 पदों के लिए सीबीटी का परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।।
- आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट 2025 पीडीएफ खुल जाएगी।
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 2 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार