RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 04:05 PM IST | 1 min read
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स (RRBs) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने रेलवे टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए आवंटित शहर और तारीख देख सकते हैं।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, शहर और तारीख की जानकारी देने वाली सुविधा के जरिए अपने तय परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं और उसी के मुताबिक परीक्षा का प्लान कर सकते हैं।
RRB Technician Exam City Slip 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या आरआरबी एप्लीकेशन पोर्टल पर जाएं।
- अब “CEN 02/2026 - Technician City Intimation Slip/Exam City and Date” वाले लिंक को चुनें।
- जरूरी लॉगिन जानकारी डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप का विवरण दिखाई देगा।
- अब अलॉट किए गए परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख को ध्यान से देखें।
- अंत में सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड या सेव कर लें।
RRB Technician Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा की तारीख
- शिफ्ट का समय
- परीक्षा का शहर
- परीक्षा का राज्य
- महत्वपूर्ण निर्देश
RRB Technician Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षी हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read IAF Agniveervayu Answer Key 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की जारी, 28 सितंबर तक चैलेंज का मौका
RRB Technician Exam 2026: परीक्षा तिथि
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट साथ लेकर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी