RRB Station Master Exam: स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव; अब एक चरण में सीबीटी, अलग से आएगा नोटिफिकेशन
Santosh Kumar | October 7, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read
सक्षम अधिकारी ने तय किया है कि स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती के लिए 2026 से एक अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती अब मल्टी-स्टेज आरआरबी एनटीपीसी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगी। इस संबंध में, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सभी जोनल रेलवे के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके अनुसार, वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर के पद के लिए अलग सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) जारी किया जाएगा। साथ ही, अब उम्मीदवारों का सिलेक्शन सिंगल-स्टेज एग्जाम के जरिए किया जाएगा।
सक्षम अधिकारी ने तय किया है कि स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती के लिए 2026 से एक अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस अलग सीईएन के जरिए स्टेशन मास्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई बदलाव किए जाएंगे।
RRB Station Master Exam: सिंगल-स्टेज सीबीटी होगा
स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा अब केवल एक चरण (सिंगल-स्टेज सीबीटी) की होगी। इसके तुरंत बाद कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) होगा। अंत में, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और मेडिकल जांच होगी।
सीबीएटी के लिए शॉर्टलिस्टिंग सिंगल-स्टेज सीबीटी में उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर की जाएगी, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में से वैकेंसी की संख्या के आठ गुना तक उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
डीवी और मेडिकल जांच के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उस आरआरबी की वैकेंसी के 1:1 के अनुपात में आरआरबी-वार की जाएगी। संयुक्त मेरिट के लिए सीबीटी को 70% और सीबीएटी को 30% वेटेज दिया जाएगा।
Also read IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, ऑफिसर्स पदों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन
RRB Station Master Exam: सीबीएटी पास होना अनिवार्य
केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जिन्होंने सीबीएटी परीक्षा पास की है। विस्तृत योग्यता शर्तें, मेडिकल स्टैंडर्ड, आरक्षण के नियम समय-समय पर पद के लिए लागू मौजूदा नियमों/निर्देशों के अनुसार होंगे।
इस पद के लिए उम्र की सामान्य सीमा 20 से 33 साल है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। इस पद के लिए तय मेडिकल स्टैंडर्ड A-2 है।
हालांकि, पीडबल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, यह पद पे-लेवल 6 के अंतर्गत आता है, जिसमें बेसिक पे ₹35,400 है। सिंगल स्टेज सीबीटी 100 अंकों का होगा।
अगली खबर
]MP Police Driver Vacancy 2026: एमपी पुलिस ड्राइवर के 1,000 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन, जानें पात्रता
इसमें 200 पद स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए हैं और 800 पद अन्य कैडर के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर को शुरू होगी और 29 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार करने की सुविधा 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र