Santosh Kumar | October 7, 2026 | 03:55 PM IST | 2 mins read
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 मल्टीपल-चॉइस सवालों वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा 4 जनवरी, 2027 से आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने गृह (पुलिस) विभाग के तहत 1,000 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और नियम पुस्तिका जारी की है। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। इसमें 200 पद स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए हैं और 800 पद अन्य कैडर के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर को शुरू होगी और 29 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार करने की सुविधा 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, जनरल, एससी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार 8वीं कक्षा पास होने पर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के पास एक वैलिड हैवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। नियम पुस्तिका के अनुसार, न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जिसकी गणना 29 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
एमपी के जनरल और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों और दूसरे राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है, जबकि राज्य में एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 38 वर्ष तक की आयु में छूट दी गई है।
7वें वेतन आयोग के अनुसार, वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह के बीच तय किया गया है। शुरुआती वर्षों में, न्यूनतम वेतन का एक निश्चित प्रतिशत स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा, जिसके बाद रेगुलर वेतनमान लागू होगा।
एमपी पुलिस ड्राइवर भर्ती हेतु सामान्य श्रेणी के लिए बोर्ड की परीक्षा शुल्क ₹500 है, जबकि एमपी के निवासी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 है। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल से करना होगा
कांस्टेबल भर्ती के लिए विभागीय परीक्षा शुल्क अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए ₹200 और मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडबल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹100 तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 मल्टीपल-चॉइस सवालों वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा 4 जनवरी, 2027 से आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है। नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
परीक्षा का कठिनाई स्तर लगभग 8वीं कक्षा के स्तर का रखा गया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रैक्टिकल ट्रेड टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 28 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। इस भर्ती के तहत कुल 10,644 पदों पर चयन किया जाना है, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र में 1,002 पद शामिल हैं।
Santosh Kumar