RRB Section Controller Recruitment 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आवेदन का स्टेटस जारी
Saurabh Pandey | September 17, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के आवेदन का स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसकी मदद से देख सकते हैं कि उनका आवेदन फॉर्म स्वीकार हुआ है या रद्द कर दिया गया है।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। पोर्टल पर स्टेटस तीन श्रेणियों में प्रदर्शित किया गया है-
- प्रोविजनली एक्सेप्टेड (अस्थायी रूप से स्वीकृत)
- कंडीशनली एक्सेप्टेड (सशर्त स्वीकृत)
- रिजेक्टेड (कारणों के साथ अस्वीकृत)।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस एवं ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है।
RRB Section Controller Recruitment 2026: हेल्पडेस्क नंबर
उम्मीदवारों को किसी भी फर्जी या अप्रामाणिक स्रोत से बचने और केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbindianrailways.gov.in पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या प्रश्न के लिए अभ्यर्थी सोमवार से शुक्रवार (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188, 0172-565-3333 या ईमेल आईडी rrb.help@csc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
RRB Section Controller Recruitment 2026: ठगों से सावधान रहने की सलाह
बोर्ड ने दलालों और ठगों से सावधान रहने की सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन केवल उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।
RRB Section Controller Exam 2026: परीक्षा तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथिया घोषित कर दी है। आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए सीबीटी परीक्षा 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
RRB Section Controller Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए कैलेंडर जारी; जेईई मेन 22 जनवरी से, यूजीसी नेट समेत अन्य परीक्षा की डेट जानें
कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, जेईई मेन 2027 एग्जाम डेट की भी घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल