RRB Section Controller Recruitment 2025: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन
Saurabh Pandey | September 12, 2025 | 05:41 PM IST | 1 min read
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
RRB Section Controller Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीएच कैटेगरी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
RRB Section Controller Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
RRB Section Controller Exam 2025: परीक्षा पैटर्न
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2025 परीक्षा में तीन प्रमुख खंड शामिल हैं- सामान्य जागरूकता, गणित (मात्रात्मक योग्यता), जनरल इंटेलीजेंस/ रीजनिंग। परीक्षा में अधिकतम 100 अंक होंगे। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2025 भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं, और गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी।
|
विषय
|
प्रश्नों की संख्या
|
अंक
|
समयावधि
|
|---|---|---|---|
|
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
|
40
|
40
|
90 मिनट
|
|
गणित (संख्यात्मक अभियोग्यता)
|
30
|
30
|
—
|
|
सामान्य बुद्धिमत्ता / तर्कशक्ति (Reasoning)
|
30
|
30
|
|
|
कुल
|
100
|
100
|
90 मिनट
|
RRB Section Controller Exam 2025: चयन प्रक्रिया
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं- प्रारंभिक परीक्षा (सीबीटी 1) और मुख्य परीक्षा (सीबीटी 2), जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन (डीवी) होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र