RRB Section Controller City Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | October 3, 2026 | 08:06 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी कर ससकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा और एग्जाम सेंटर पर अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा।
RRB Section Controller Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर कंप्यूटर आधारित टेस्ट 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाना है। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसके अलावा, SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
RRB Section Controller 2026: आधार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। केंद्र पर बिना किसी बाधा के प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके पहले से ही अपना आधार सत्यापन कर लें।
उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक्ड स्थिति में रहना चाहिए। इसके अलावा, आधार कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार), लेटेस्ट फोटो, पिता का नाम और पता सही और अपडेट होना चाहिए।
RRB Section Controller 2026: हेल्पडेस्क
यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या या स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, तो वे हेल्पडेस्क संपर्क नंबर 9513166371 पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पडेस्क की सुविधा सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
RRB Section Controller 2026: दलालों से सावधान रहने की हिदायत
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को फर्जी वादों और दलालों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी में सभी चयन प्रक्रियाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की मेरिट के आधार पर होती हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच