Trusted Source Image

IBPS Clerk 16th Pre Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड www.ibps.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्सन (IBPS) ने क्लर्क 16th (CRP CSA -XVI) भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आईबीपीएस क्लर्क प्री एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर आईबीपीएस क्लर्क प्री कॉल लेटर 2026 के साथ एक मूल फोटो आईडी लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।

Also readRSSB LDC Final Answer Key 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 की फाइनल आंसर-की जारी, कुल 7 प्रश्न हटाए गए

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 100 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन को शामिल किया गया है, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11403 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम 2026 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

IBPS Clerk Prelims Call Letter 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स कॉल लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, CRP CSA -XVI - प्री कॉल लेटर पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स कॉल लेटर डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications