RRB Section Controller CBAT Result 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 01:58 PM IST | 4 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम, ज़ोन-वार मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के अंकों के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), अजमेर ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की चयन सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह परिणाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (CBAT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगले चरण के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए अंतिम परिणाम कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (CBAT) में क्वालिफाइंग स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए मेरिट का फॉर्मूला सीबीटी परीक्षा के अंकों का 70 प्रतिशत (70%) और CBAT परीक्षा के अंकों का 30 प्रतिशत (30%) तय किया गया है। इस संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर कुल 32 उम्मीदवारों को अंतरिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
CBAT स्कोरकार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- स्कोरकार्ड लाइव होने की तिथि - 6 जून 2026 को आयोजित हुई CBAT परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार टेस्ट बैटरी वार टी-स्कोर (T-Score), कंपोजिट टी-स्कोर और अपनी क्वालिफाइंग स्थिति को देख सकते हैं। स्कोरकार्ड का लिंक लाइव कर दिया गया है और यह अगले 15 दिनों तक सक्रिय रहेगा।
- न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक - CBAT परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 का टी-स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य था।
- कैसे देखें अंक - अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB CBAT Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Section Controller CBAT Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की चयन सूची पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- अपना CBAT स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
- अंत में रिजल्ट और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के नियम
- शेड्यूल और ई-कॉल लेटर - शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उनके विवरण, तिथि और रिपोर्टिंग समय की जानकारी ईमेल, एसएमएस या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेजी जाएगी, जिसके बाद वे अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
- 3 से 4 दिन की तैयारी के साथ आएं उम्मीदवार - दस्तावेज सत्यापन (DV) पूरा होने के ठीक अगले कार्य दिवस पर उम्मीदवारों को नामित रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया में यात्रा का समय भी शामिल होगा, इसलिए उम्मीदवारों को 3 से 4 दिनों से अधिक समय के लिए तैयार होकर आने की सलाह दी गई है।
- दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य - अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ ए4 आकार में स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट तो लाने ही हैं, साथ ही oirms-ir.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई रंगीन प्रतियां भी ऑनलाइन अपलोड करनी होंगी।
- चिकित्सा शुल्क - चिकित्सा परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को केवल 24 रुपये का निर्धारित शुल्क देना होगा।
11 और 12 जुलाई को होगा दस्तावेज सत्यापन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 11 जुलाई और 12 जुलाई 2026 को किया जाना निर्धारित है।
- सूचना का माध्यम - परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग का समय और अन्य विस्तृत निर्देश उम्मीदवारों को एसएमएस, ईमेल और आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से साझा किए जाएंगे।
- जरूरी दस्तावेज - उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और दो हालिया रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। यदि कोई दस्तावेज गलत या अधूरा पाया जाता है, तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
मेडिकल टेस्ट और अंतिम नियुक्ति
सफलतापूर्वक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। अंतिम नियुक्ति केवल तभी की जाएगी जब उम्मीदवार मेडिकल फिटनेस टेस्ट और सभी दस्तावेजों की जांच को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे। आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और आगे की भर्ती प्रक्रिया के नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
दलालों से सावधान रहने की चेतावनी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को ऐसे दलालों और बिचौलियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है जो अवैध रूप से नौकरी दिलाने के झूठे वादे करके गुमराह करते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है और चयन पूरी तरह से केवल उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर ही किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’