Saurabh Pandey | June 30, 2026 | 10:40 AM IST | 3 mins read
भारतीय रेलवे (RRB) ने टेक्निशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के कुल 6,557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई निर्धारित की गई है।
आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद यदि उम्मीदवार किसी जानकारी में सुधार करना चाहते हैं, तो वे निर्धारित मॉडिफिकेशन फीस (सुधार शुल्क) का भुगतान करके 1 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ओपन होने वाली संशोधन विंडो के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि 'Create an Account' फॉर्म में भरी गई व्यक्तिगत जानकारियां और आवेदन के लिए 'Chosen RRB' (चुना गया रेलवे भर्ती बोर्ड) किसी भी स्थिति में बदले या संशोधित नहीं किए जा सकते, इसलिए शुरुआत में ही इन्हें बेहद सावधानीपूर्वक भरें।
उम्मीदवार की श्रेणी | आवेदन शुल्क | शुल्क वापसी का नियम |
सभी उम्मीदवारों के लिए | ₹500/- | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर, बैंक शुल्कों की कटौती करने के बाद ₹400/- की राशि वापस कर दी जाएगी। |
आरक्षित और विशेष श्रेणियों के लिए (एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के उम्मीदवार) | ₹250/- | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर, बैंक शुल्कों की कटौती करने के बाद यह ₹250/- की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। |
योग्य उम्मीदवार केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस बार आवेदन मॉड्यूल में पहले से मौजूद फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है, बल्कि फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे खाता बनाते (Create an Account) समय आधार सत्यापन का उपयोग करें ताकि आगे की प्रक्रिया सुगम हो सके।
जो उम्मीदवार नियमानुसार परीक्षा के लिए स्क्राइब (Scribe) यानी सहायक लेखक की सुविधा के पात्र हैं, उन्हें आवेदन पोर्टल पर अपने स्क्राइब की सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करना अनिवार्य है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 11.08.2026 से 15.08.2026 तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस तय समय सीमा के भीतर ही पात्र उम्मीदवारों को अपने स्क्राइब से संबंधित विवरण आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच फोन नंबर 9592001188 / 01725653333 या ईमेल rrb.help@csc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं ।
परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक तीन दिनों तक ऑफलाइन, ओएमआर शीट-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar