RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की जारी, 3 नवंबर तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | October 26, 2026 | 05:02 PM IST | 2 mins read
जिस आरआरबी में आपने आवेदन किया था, उसकी वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड करने का पोर्टल उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड्स (RRBs) ने संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, प्रश्न पत्र देख सकते हैं, तथा अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके 'सेक्शन कंट्रोलर' पद के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का आंकलन कर सकते हैं।
RRB Section Controller Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को यदि कोई त्रुटि नजर आती है तो वे 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां यदि जांच के बाद सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अंतिम परिणाम आने से पहले अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
RRB Section Controller Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर, सेक्शन कंट्रोलर: एग्जाम रिस्पॉन्स और ऑब्जेक्शन ट्रैकर लिंक खोजें।
- सीबीटी एग्जाम अटेम्प्ट और ऑब्जेक्शन ट्रैकर देखने के लिए यहां क्लिक करें पर क्लिक करें।
- अब, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- आपकी आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और एक कॉपी सेव कर लें।
RRB Section Controller Answer Key 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा परीक्षा
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार