RPF SI Answer Key 2024 Objection: आरपीएफ एसआई आंसर की आब्जेक्शन विंडो कल होगी बंद, आपत्ति शुल्क जानें
Saurabh Pandey | December 21, 2024 | 04:45 PM IST | 2 mins read
आरआरबी आरपीएफ एसआई आंसर की के प्रश्नों पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, आरआरबी एसआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। आरआरबी एसआई अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट- rrbapply.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) कल यानी 22 दिसंबर को रेलवे सुरक्षा बल एसआई (कार्यकारी) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर के खिलाफ आपत्ति विंडो बंद कर देगा। जो उम्मीदवार आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे और अब आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आरपीएफ एसआई आंसर की के खिलाफ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्तियां उठा सकते हैं।
उम्मीदवारों को आरआरबी आरपीएफ एसआई आंसर की 2024 पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और सहायक दस्तावेजों का उपयोग करना होगा।
RPF SI Answer Key 2024: आपत्ति शुल्क
आरआरबी आरपीएफ एसआई आंसर की 2024 के खिलाफ उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क लागू बैंक शुल्क की कटौती के बाद उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।
RPF SI Answer Key 2024 Objection: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- इसके बाद उत्तर कुंजी सेक्शन पर जाएं।
- अब उत्तर कुंजी की समीक्षा करें।
- आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रश्नों का चयन करें और सहायक विवरण दर्ज करें।
- प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- अब कंफर्मेशन पर क्लिक करें और अपनी आपत्ति दर्ज करें।
RPF SI Answer Key 2024: फाइनल आंसर की, रिजल्ट
आरआरबी आरपीएफ एसआई आंसर की के प्रश्नों पर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, आरआरबी एसआई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। आरआरबी एसआई अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट- rrbapply.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
बता दें कि आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2024 2 से 13 दिसंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
RPF SI Answer Key 2024: रिक्तियों की संख्या
आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती अभियान 2024 का लक्ष्य रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बलों में कुल 452 उप-निरीक्षक (कार्यकारी) और 4,208 कांस्टेबल (कार्यकारी) रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी