RRB RPF SI Admit Card 2024: आरआरबी आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 28, 2024 | 04:26 PM IST | 2 mins read
आरआरबी आरपीएफ एसआई 2024 परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज यानी 28 नवंबर को आरआरबी आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड 2024 जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर एडमिट कार्ड लिंक उपलब्ध होगा। पंजीकृत उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की वेबसाइट से आरआरबी आरपीएफ एसआई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएफ एसआई 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। आरपीएफ एसआई कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
नोटिस के अनुसार, “ई-कॉल लेटर डाउनलोड लिंक परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।” 2 दिसंबर को होने वाली आरपीएफ एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर और दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
परीक्षा हाल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रमाणीकरण आधार से जुड़े बायोमेट्रिक्स के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) के 452 और कांस्टेबल (कार्यकारी) के 4,208 रिक्तियों को भरेगा।
RRB RPF SI Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थी लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
RRB RPF SI City Intimation Slip 2024: सिटी इंटिमेशन स्लिप
आरआरबी ने हाल ही में आरपीएफ एसआई 2024 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी आरपीएफ एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा केंद्र शहर की जांच कर सकते हैं। हालांकि, आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची अभी तक जारी नहीं की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी