RRB NTPC CBTST Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | September 21, 2026 | 09:44 AM IST | 1 min read

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए सीबीटीएसटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेज-II पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को सीबीटीएसटी टेस्ट में शामिल होने की जरूरत नहीं है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए सीबीटी स्टेज-II परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेज-II पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस टेस्ट में शामिल होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ नीचे दिए पदों के लिए सीबीटीएसटी होगा। कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट क्लर्क और टाइपिस्ट के कुछ पदों के लिए एक क्वालिफाइंग टेस्ट है।

  1. जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
  2. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट

RRB NTPC CBTST Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर जाएं।
  2. होमपेज पर, “CBTST Admit Card for CEN 06/2025” लिंक ढूंढें।
  3. अब लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालें।
  4. इसके बाद जानकारी सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड देखें।
  5. अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB NTPC CBTST 2026: परीक्षा तिथि

यह परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी।

RRB NTPC CBTST 2026: आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटीएसटी परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Also read RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी ने डिप्टी जेलर और सहायक आचार्य पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी

दलालों और फर्जी वादों से सावधान रहने की अपील

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को फर्जी वादे करने वाले दलालों और असामाजिक तत्वों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि RRB में सभी भर्तियां पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर ही होती हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]