Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 04:31 PM IST | 1 min read
आयोग ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उचित समय पर डाउनलोड के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 04/2024-25 के तहत उप कारापाल भर्ती और विज्ञापन संख्या 10/2025-26 के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 28 सितंबर 2026 को निर्धारित केंद्र पर किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, मूल पहचान पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र फोटो कॉपी के साथ लाना होगा। दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू लेटर और आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
आरपीएससी इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल आरपीएससी वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी है।
नीचे सारणी में आरपीएससी डिप्टी जेलर 2024 इंटरव्यू डेट और आरपीएससी सहायक प्रोफेसर 2025 इंटरव्यू डेट जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | भर्ती/ पद का नाम | साक्षात्कार तिथि |
|---|---|---|
1 | उप कारापाल (Deputy Jailor), 2024 (कारागार विभाग) (तृतीय चरण) | 28 सितंबर 2026 |
2 | सहायक आचार्य – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | 28 सितंबर 2026 |
3 | सहायक आचार्य – लॉ, 2025 (कॉलेज शिक्षा विभाग) | 28 सितंबर 2026 |
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, संसदीय कार्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया।
Press Trust of India