RRB NTPC Graduate CBT 2 City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
Abhay Pratap Singh | July 1, 2026 | 11:33 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सीईएन 06/2025 के तहत एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर/ जिले की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज लाने होंगे। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; डीवी शेड्यूल जारी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, सीबीटीएसटी, डीवी और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है। सीबीटी 1 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही सीबीटी 2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। सीबीटी 2 में सफल उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5810 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को ही देखने की सलाह दी गई है। किसी भी अप्रामाणिक स्रोत से गुमराह न हों। आरआरबी दलालों से सावधान रहने की भी अपील की है।
RRB NTPC CBT 2 Exam City Intimation Slip 2026 Out: डाउनलोड करें
उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं:
- संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- होमपेज पर, RRB NTPC CBT 2 सिटी स्लिप 2026 लिंक खोलें ।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें ।
- सुरक्षा सत्यापन पूरा करें और लॉगिन पर क्लिक करें ।
- परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’