RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि rrbcdg.gov.in पर जल्द होगी जारी, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी 2025 चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आरआरबी की घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम डेट 2025 जारी होने के बाद रेलवे द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप 2025 और आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। परीक्षा शहर पर्ची और हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,558 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3,445 पद एवं ग्रेजुएट पोस्ट के तहत 8,113 पद शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2025 चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है।
एग्जाम पैटर्न के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में जनरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से भी 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट यानी डेढ़ घंटा है।
एनटीपीसी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB NTPC Hall Ticket 2025 PDF: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी एनटीपीसी हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर जाएं।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ दिखाई देगा।
- आरआरबी एनटीपीसी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी