Trusted Source Image

CBSE New Chairman: सीबीएसई चेयरपर्सन बने आईएएस मंदीप के भंडारी, एसीसी ने नियुक्ति को दी मंजूरी

Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 11:16 PM IST | 2 mins read

आईएएस मंदीप के भंडारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के इंडियन एडमिनिस्ट्रेट सर्विस (IAS) ऑफिसर हैं।

आईएएस मंदीप के भंडारी होंगे नए सीबीएसई चेयरमैन। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/CBSE)
आईएएस मंदीप के भंडारी होंगे नए सीबीएसई चेयरमैन। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/CBSE)

नई दिल्ली: भारत सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने आईएएस मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं, आईएएस अंकिता मिश्रा बुंदेला को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल द्वारा 25 सितंबर को जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि, सीबीएसई ने आईएएस भंडारी को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान पर अस्थायी रूप से अपग्रेड करके अपॉइंट किया है। आईएएस बुंदेला कृषि और किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

आईएएस मंदीप के भंडारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के इंडियन एडमिनिस्ट्रेट सर्विस (IAS) ऑफिसर हैं और अभी जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर कामकर रहे हैं। भंडारी ने अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे लोखंडे प्रशांत सीताराम की जगह ली है।

इस साल 2 जुलाई को सीनियर आईएएस अधिकारी सीताराम को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया और सीबीएसई चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। उन्हें 2 जून को ही सीबीएसई चीफ नियुक्त किया गया और बाद में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम विवाद के बीच उन्हें पद से हटा दिया गया।

Also readCBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म जल्द; सैंपल पेपर्स जारी

एसीसी ने कई आईएएस अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी -

  • आईएएस विपिन कुमार को अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर और आईएएस श्रीकांत नागुलपल्ली को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव और आईएएस सरिता चौहान चंद को इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है।
  • आईएएस आनंद सिंह को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा, आईएएस पी हेमलता को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव; आईएएस वी पोन्नुराज को नया हाइड्रोकार्बन महानिदेशक बनाया गया है। श्रीकांत नागुलपल्ली को व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • पीयूष सिंह को ‘राष्ट्रीय जल मिशन’ का मिशन निदेशक और मनीषा सेनशर्मा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications