Trusted Source Image

UPSSSC Assistant Store Keeper 2024 Final Result: यूपी सहायक स्टोर कीपर अंतिम चयन परिणाम जारी, कटऑफ अंक जांचें

Abhay Pratap Singh | September 25, 2026 | 09:38 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-3 2024 फाइनल रिजल्ट में 200 पदों के सापेक्ष कुल 198 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024 के तहत सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-3 मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 25 सितंबर से यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 फाइनल रिजल्ट जांच सकते हैं।

यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर 2024 अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। आयोग द्वारा कुल 200 (सहायक स्टोर कीपर के 199 पद तथा सहायक ग्रेड-तीन का 1 पद) पदों के सापेक्ष कुल 198 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, “सहायक ग्रेड-3 के 1 पद पर अनारक्षित श्रेणी का एक उम्मीदवार चयनित किया गया है। वहीं, असिस्टेंट स्टोर कीपर के पदों के लिए अनारक्षित श्रेणी के 83, एससटी के 41, एसटी का 1, ओबीसी के 53 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 19 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।”

नोटिस में बताया गया कि, “आयोग द्वारा 19 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया गया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों/प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद आयोग के निर्णय के अधीन होगा।”

UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2024: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी असिस्टेंट स्टोर कीपर फाइनल रिजल्ट 2024 जांच सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-तीन मुख्य परीक्षा 2024 - अंतिम चयन परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।

Also readUPSSSC Admit Card 2026: फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, डाउनलोड करें

UPSSSC Assistant Store Keeper 2024 Cut-off: कटऑफ अंक

आयोग ने सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड-3 अंतिम परिणाम के साथ कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। नीचे सारणी में उम्मीदवार कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं:

यूपीएसएसएससी सहायक स्टोर कीपर 2024 कटऑफ अंक -

लंबवत आरक्षण:

श्रेणीअंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांकअंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

अनारक्षित

64.00

13.12.1991

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए

पद विज्ञापित नहीं है

क्षैतिज आरक्षण:

  • क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत पद विज्ञापित नहीं है।

यूपीएसएसएससी सहायक ग्रेड-3 2024 कटऑफ अंक -

लंबवत आरक्षण:

श्रेणीअंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

अनारक्षित

59.00

18.12.1996

अनुसूचित जाति

42.50

16.11.1997

अनुसूचित जनजाति

42.75

13.11.1996

अन्य पिछड़ा वर्ग

56.75

20.07.1993

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए

56.50

16.01.1985

क्षैतिज आरक्षण:

श्रेणीअंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक
अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

32.75

02.02.1995

दिव्यांगजन — एचएच

22.50

15.06.1993

दिव्यांगजन — ओएच, ओएल

49.75

15.10.1996

महिला

50.50

12.10.2002

सैन्य विस्थापित/भूतपूर्व सैनिक

31.25

08.07.1989

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications