RRB NTPC 2025 Exam: आरआरबी एनटीपीसी संशोधित परीक्षा तिथि जारी, टाइमिंगस, सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
Saurabh Pandey | May 24, 2025 | 12:05 PM IST | 2 mins read
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की संसोधित तिथियां जारी कर दी हैं। एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक आरआरबी नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT परीक्षा 2025 सभी क्षेत्रों में 5 से 24 जून 2025 (16 दिन) तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 5 जून से 23 तक निर्धारित की गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट स्टेज 1 की परीक्षा अवधि 1 घंटा 30 मिनट या 90 मिनट है। परीक्षा में कोई सेक्शनल टाइमिंग नहीं है।
एनटीपीसी परीक्षा तिथि सभी क्षेत्रों जैसे अहमदाबाद, अजमेर, प्रयागराज, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर (श्रीनगर), कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी, तिरुवनंतपुरम के लिए जारी की गई है।
RRB NTPC 2025: सिटी इंटिमेशन स्लिप
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 10 दिन पहले RRB NTPC एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी करेगा। यह पर्ची परीक्षा केंद्र के शहर जैसी जानकारी प्रदान करती है और उम्मीदवारों को उसके अनुसार अपनी तैयारी करने में मदद करती है। इस बात का ध्यान रखें कि शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है।
Also read UPSC CDS 2 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 574 कैंडिडेट चयनित
RRB NTPC Admit Card 2025: एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण परीक्षा केंद्र में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना आवश्यक है।
आरआरबी की तरफ से कहा गया है कि कृपया अप्रमाणित स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के झूठे वादों के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।
RRB NTPC 2025: परीक्षा किन-किन भाषाओं में होगी?
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और यह 15 क्षेत्रीय भाषाओं (आरआरबी जोन के अनुसार) में आयोजित की जाएगी जैसे कि अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में 100 MCQ प्रकार के प्रश्न शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा और सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें