RRB JE Recruitment 2025: आरआरबी जेई, डीएमएस सहित 2,569 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, जानें आवेदन तिथि
Santosh Kumar | October 28, 2025 | 08:52 PM IST | 1 min read
अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है। आवेदन में सुधार 3 से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट समेत 2,569 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
अधिसूचना के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है। आवेदन में सुधार 3 से 12 दिसंबर तक किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार 13 से 17 दिसंबर के बीच अपने स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2025: आयु सीमा, आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान के तहत ₹35,400 का प्रारंभिक वेतन मिलेगा।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम और महिलाओं को ₹250 का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
RRB JE Notification 2025: चयन प्रक्रिया कई चरणों में
चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सीबीटी-I (लिखित परीक्षा) और फिर सीबीटी-II (लिखित परीक्षा) होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]CG Vyapam Recruitment 2025: हेल्थ कोऑर्डिनेटर परीक्षा शेड्यूल जारी, 9 नवंबर को एग्जाम, एडमिट कार्ड डेट जानें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी व्यापम हेल्थ कोऑर्डिनेटर भर्ती 2025 का परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पदों के लिए परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल