RRB JE Recruitment 2024: आरआरबी जेई भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, पात्रता
Santosh Kumar | July 30, 2024 | 10:48 AM IST | 2 mins read
रेलवे जेई 2024 परीक्षा चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें सीबीटी प्रथम चरण, सीबीटी द्वितीय चरण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 30 जुलाई, 2024 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रासायनिक और धातुकर्म सहायक जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी जेई भर्ती 2024 के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के लिए 500 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। आरआरबी जेई 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। आरआरबी जेई 2024 आवेदन सुधार विंडो 30 अगस्त से 8 सितंबर के बीच खुली रहेगी।
RRB JE Recruitment 2024 Eligibility: पात्रता, आयु सीमा
आरआरबी जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई/बीटेक होना चाहिए। डिग्री/डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में छात्र आरआरबी जेई 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
RRB JE Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
रेलवे जेई 2024 परीक्षा चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें सीबीटी प्रथम चरण, सीबीटी द्वितीय चरण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। आरआरबी जेई 2024 परीक्षा पैटर्न में दो कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) शामिल हैं।
दोनों टेस्ट में गलत उत्तरों के लिए 0.3 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। सीबीटी 1 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे, जबकि सीबीटी 2 परीक्षा 120 मिनट की अवधि की होगी और इसमें 150 प्रश्न होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) होंगे।
RRB JE Recruitment 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरआरबी जेई 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Apply अनुभाग पर क्लिक करें, यदि पहले से पंजीकृत है तो आईडी लॉगिन करें।
- इसके बाद 'RRB JE Recruitment 2024 Link' पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और विवरण जांचें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म Download करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा