RRB Group D Recruitment 2026: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू, नई वेबसाइट भी लॉन्च
Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 11:58 AM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी आरआरबी की वेबसाइटों को मिलाकर अब एक नई सिंगल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in बनाई है, जिस पर उम्मीदवार सभी जानकारियां जैसे- अपडेट, भर्ती नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड इत्यादि सभी सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-1 (ग्रुप डी) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी नए सिरे से शुरू कर दी है। इसके तहत देश के सभी रेलवे जोन्स और प्रोडक्शन यूनिट्स से खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गई है। रिक्तियों का विवरण मिलते ही भर्ती बोर्ड आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। भर्ती की अधिसूचना सितंबर या अक्टूबर के महीने में आने की संभावना है, जिसके बाद दिसंबर से पहले आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की उम्मीद है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी आरआरबी की वेबसाइटों को मिलाकर अब एक नई सिंगल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in बनाई है, जिस पर उम्मीदवार सभी जानकारियां जैसे- अपडेट, भर्ती नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड इत्यादि सभी सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे।
20 अगस्त को मिलेगी अंतिम मंजूरी
सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए गए हैं कि वे HRMS के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल का उपयोग करके 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित खाली जगहों का सही अनुमान लगाएं। डिविजन और यूनिट स्तर पर 14 अगस्त तक रिक्त पदों का विवरण दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद 10 से 20 अगस्त 2026 के दौरान जोनल मुख्यालय स्तर पर इन आंकड़ों का परीक्षण करके अंतिम मंजूरी दी जाएगी।
RRB Group D Recruitment 2026: इन पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत ट्रैकमंटेनर, प्वाइंट्समैन-बी, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकाम (एस एंड टी), असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल व इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पी-वे, असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
Also read ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
RRB Group D Exam 2025: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा जारी
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी अगस्त में 16 दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 (16 दिन) शामिल हैं। परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी, और सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में भाग लेंगे।
अगली खबर
]UP Police Final Result 2026: यूपी पुलिस मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन भर्ती परीक्षा का परिणाम व कट ऑफ मार्क्स जारी
कुल 176 रिक्तियों के लिए परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। चयन सूची 2020 से 2025 (1 जुलाई, 2020 से 30 जून, 2026 तक) के चयन वर्षों की रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई