RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर आज, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 23, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) विज्ञापन संख्या CEN 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 23 नवंबर से जारी करेगा। पंजीकृत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। आरआरबी प्रत्येक परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा, जिसमें पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, शिफ्ट का समय जैसे विवरण जांच सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read RRB Group D Mock Test 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
इससे पहले, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है, जिसमें उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए 20 नवंबर को आरआरबी ने मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिवेट कर दिया था।
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (स्मार्टवॉच, फोन आदि) व किसी भी तरह की नकल सामग्री पर रोक है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा।
RRB Group D Admit Card Download 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरआरबी पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आरआरबी ग्रुप डी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]CMAT Registration 2026: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तिथि कल, 26 सितंबर से करें सुधार
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल