RRB ALP Answer Key 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट आंसर की जारी, 10 दिसंबर तक आपत्ति का मौका
Saurabh Pandey | December 5, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
लवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 के बीच सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। आरआरबी सहायक लोको पायलट लिखित परीक्षा पांच दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) पद के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) 1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आरआरबी एलपी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सहायक लोको पायलट (एएलपी) उत्तर कुंजी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
RRB ALP Answer Key 2024: आपत्ति शुल्क
आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी से असंतुष्ट होंगे, वे 50 रुपये का आपत्ति शुल्क देकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एएलपी के लिए आरआरबी उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर सुबह 10 बजे तक है।
RRB ALP Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी एएलपी उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर जाएं।
- अब अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी की एक प्रति सेव कर लें।
RRB ALP Answer Key 2024: भर्ती परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 25 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 के बीच सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। आरआरबी सहायक लोको पायलट लिखित परीक्षा पांच दिनों में प्रत्येक दिन तीन पालियों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों और विषय विशेषज्ञों दोनों ने परीक्षा के समग्र कठिनाई स्तर को मध्यम आंका है। इस वर्ष आरआरबी एएलपी भर्ती अभियान का लक्ष्य देश भर में सहायक लोको पायलट पदों के लिए 18,799 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी