RRB ALP, SI Mock Test Link 2024: आरआरबी एएलपी, एसआई परीक्षा मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय, परीक्षा तिथि; एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | November 7, 2024 | 05:43 PM IST | 2 mins read
आरआरबी मॉक टेस्ट में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें 1 घंटे में हल करना होता है। जिन उम्मीदवारों की इस वर्ष परीक्षा है, उन्हें इस मॉक टेस्ट का अभ्यास अवश्य करना चाहिए, ताकि वास्तविक परीक्षा के दौरान उन्हें प्रश्नों को हल करने में कोई कठिनाई न हो।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और एसआई भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
आरआरबी एएलपी और एसआई मॉक टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा और इसके चार खंडों - गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता की जानकारी मिलेगी, जिससे परीक्षा के दौरान मदद मिलेगी।
इस बीच आरआरबी ने प्रशासनिक कारणों से 24 अक्टूबर को सहायक लोको पायलट (एएलपी), रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक (आरपीएफ एसआई), जूनियर इंजीनियर (जेई) और अन्य के लिए परीक्षा तिथियों में संशोधन किया था।
RRB ALP, SI 2024: एडमिट कार्ड
आरआरबी के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा शहर की सूचना पर्चियों में उल्लिखित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा।
RRB ALP, SI Mock Test 2024 Link: परीक्षा तिथियां
- एएलपी (सीईएन 01/2024) - 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर (सीबीटी 1)
- आरपीएफ एसआई (सीईएन आरपीएफ 01/2024) - 2, 3, 9 और 12 दिसंबर
- तकनीशियन (सीईएन 02/2024) - 18 ,20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर
- जेई और अन्य (सीईएन 03/2024) - 13, 16 और 17 दिसंबर (सीबीटी 1)
RRB ALP, SI Mock Test 2024 Link: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- होम पेज पर एएलपी या एसआई के लिए मॉक टेस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- निर्देशों का पालन करें और Next पर क्लिक करें।
- अब मॉक टेस्ट हल करें और सबमिट करें।
Also read IDBI Recruitment 2024: आईडीबीआई ईएसओ भर्ती पंजीकरण idbibank.in पर शुरू, 1000 पदों पर करें आवेदन
RRB ALP, SI Mock Test 2024 Link: मॉक टेस्ट विवरण
आरआरबी मॉक टेस्ट में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें 1 घंटे में हल करना होता है। जिन उम्मीदवारों की इस वर्ष परीक्षा है, उन्हें इस मॉक टेस्ट का अभ्यास अवश्य करना चाहिए, ताकि वास्तविक परीक्षा के दौरान उन्हें प्रश्नों को हल करने में कोई कठिनाई न हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल