RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी एएलपी भर्ती नोटिफिकेशन 11,127 पदों के लिए जारी; 15 मई से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 01:22 PM IST | 2 mins read

रेलवे एएलपी चयन प्रक्रिया 2026 में सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण को शामिल किया गया है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए कल से कर सकेंगे आवेदन। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या सीईएन 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आरआरबी एएलपी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों या www.rrbcdg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और 14 जून को समाप्त हो जाएगी।

आरआरबी एएलपी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 500 रुपये तथा एससी/ एसटी/ पीएच व सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है, जबकि आवेदकों को 17 से 26 जून तक आवेदन में सुधार का मौका दिया गया है।

RRB ALP Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो और एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो एवं टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर एवं कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेड में) हो। या
  • 10वीं के साथ ऊपर बताए गए ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र होना चाहिए। या
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास हो और साथ में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा इन इंजीनियरिंग शाखाओं के संयुक्त विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए। यह योग्यता आईटीआई के स्थान पर मान्य होगी।

Also read RRB JE CBT-I Result 2026: आरआरबी जेई सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, जोनवाइज मेरिच लिस्ट, कटऑफ अंक जानें

Railway Assistant Loco Pilot Notification 2026: आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया

आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए 1 जुलाई, 2026 तक आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे कुल 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट के पदों को भरेगा।

रेलवे एएलपी चयन प्रक्रिया 2026 में स्टेज 1 (सीबीटी-1), स्टेज 2 (सीबीटी-2), कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और मेडिकल परीक्षण (एमई) चरण को शामिल किया गया है। सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित उम्मीदवारों का 7वें सीपीसी के तहत शुरुआती मूल वेतन 19,900 रुपये (लेवल-2) है।

RRB ALP Assistant Loco Pilot Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कल से रेलवे एएलपी एप्लीकेश फॉर्म 2026 भर सकेंगे:

  • आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘सीईएन 01/2026 एएलपी’ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]