RRB ALP City Intimation Slip 2025: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 01:40 PM IST | 2 mins read
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सभी जोन के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी एएलपी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 में कैंडिडेट परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा तिथि और शिफ्ट जैसे आवश्यक विवरणों की जांच कर सकते हैं।
एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले यानी 14 या 15 मार्च को अलग से जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है। एएलपी हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read RRB ALP Score Card 2025: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट स्कोरकार्ड जारी, सीबीटी 2 एग्जाम डेट्स जानें
असिस्टेंट लोको पायल सीबीटी 2 परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की जाएगी। आरआरबी एएलपी कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 शिफ्टों में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी-अपनी पाली के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय भी आरआरबी एएलपी हाल टिकट 2025 पर दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, देर से आने वाल उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक सहायता या प्रश्नों के लिए उम्मीदवार आरआरबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या आरआरबी एएलपी की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 City Intimation Slip 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एएएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट या केंद्रीय पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) - सिटी इंटीमेशन स्लिप” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- RRB ALP CBT 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी