RPSC SO Admit Card 2024: राजस्थान सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 25 फरवरी से एग्जाम
Saurabh Pandey | February 22, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
आरपीएससी एसओ परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरपीएससी एसओ परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC SO Vacancy एडमिट कार्ड अपडेट
आरपीएससी एसओ भर्ती परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। पात्र उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले डाउनलोड कर लें।
RPSC Exam 2024 परीक्षा तिथि
आरपीएससी एसओ भर्ती परीक्षा 2023 25 फरवरी को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोग की तरफ से अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ओएमआर आसंर शीट के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
परीक्षा गाइडलाइन
परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले यानी सुबह 10 बजे तक ही परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहचान के लिए अपना ओरिजनल आधार कार्ड लेकर पहुंचे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसओ 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण डालकर सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’