RPSC SI Exam City 2025: आरपीएससी एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 मार्च को, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read
राजस्थान एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची 29 मार्च को जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी एसआई एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएसओ राजस्थान पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
आरपीएससी एसआई 2025 परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को प्रत्येक दिन दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read MPESB Police SI-Subedar Phase-2 Exam Date 2026: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार फेज 2 परीक्षा तिथि घोषित
RPSC SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक आरपीएससी वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
Rajasthan Police SI Exam Date 2026 OUT: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में राजस्थान पुलिस एसआई, प्लाटून कमांडर परीक्षा 2025 कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| पेपर | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
|---|---|---|
| जनरल हिंदी | 5 अप्रैल, 2026 | सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
| जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | |
| जनरल हिंदी | 6 अप्रैल, 2026 | सुबह 11 बजे से 1 बजे तक |
| जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंस | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’