RPSC SI Answer Key 2026: आरपीएससी एसआई आंसर की rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, 8 अप्रैल से दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 09:58 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एसआई मॉडल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 7 अप्रैल को उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृहविभाग, ग्रुप-1) की प्रारंभिक उत्तर कुंजी पेपर-1 (जनरल हिंदी) और पेपर-2 (जीके एंड जीएस) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एसआई आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
राजस्थान सब इंस्पेक्टर 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आरपीएससी एसआई प्रोविजनल आंसर की 2026 के विरुद्ध अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
आरपीएससी एसआई मॉडल आंसर की पर कैंडिडेट 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीवारों को एसएसओ पोर्टल पर यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करना होगा। आरपीएससी एसआई 2025 परीक्षा 5 अप्रैल और 6 अप्रैल, 2026 को कराई गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा। बिना शुल्क के और ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आपत्तियां केवल एक बार ही दर्ज करा सकते हैं।”
निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति लिंक निष्क्रिय हो जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in या 9352323625/ 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
RPSC Sub Inspector Model Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरपीएससी एसआई मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन’ - ‘आंसर की’ पर क्लिक करें।
- मॉडल उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा