Santosh Kumar | April 7, 2026 | 12:07 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर लॉग इन करके ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एएसओ मेन्स और विशेष विद्यालय शिक्षक परीक्षाओं (कक्षा 6 से 8) के लिए अंतिम उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजियां डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दोनों परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवारों की ओएमआर शीटें 7 से 13 अप्रैल तक उनके संबंधित डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर लॉग इन करके ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड की गई ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की विसंगति पर रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
उम्मीदवार 13 अप्रैल तक examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल के माध्यम से दोनों परीक्षा की ओएमआर शीट पर अपनी आपत्तियां जमा कर सकते हैं। इसके बाद जमा की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, यदि ओएमआर शीट तय डेट तक डाउनलोड नहीं की जाती है, तो आयोग बाद की किसी भी तारीख को ओएमआर शीट की फोटोकॉपी उपलब्ध नहीं कराएगा। बीपीएससी फाइनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
Also readBPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, bpsconline.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
अंतिम उत्तर कुंजी में, सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद निश्चित उत्तर निर्धारित किए गए हैं; परिणाम केवल इन्हीं अंतिम उत्तरों के आधार पर तैयार किए जाएंगे। अंतिम आंसर-की में कई विषयों के लिए सेट-वार उत्तर कुंजियां उपलब्ध कराई गई हैं।
उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड करके और उन्हें अंतिम उत्तर कुंजी से मिलाकर अपने अंकों की गणना आसानी से कर सकते हैं। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।