Trusted Source Image

CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में विभिन्न पदों भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 6, 2026 | 11:48 AM IST | 1 min read

सी-डैक में विभिन्न पदों भर्ती शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे C-DAC रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे C-DAC रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
जो उम्मीदवार पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे C-DAC रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने कई सेंटर्स पर अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट वाली पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ जैसे पद शामिल हैं, जिनके लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

CDAC Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले सी-डैक के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
  2. उस पोस्ट को चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  3. अब 'अप्लाई' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करें और ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
  5. अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को चेक करें।
  7. आवेदन सबमिट करें और जेनरेट हुए एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें।
  8. अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट या कॉपी अपने पास रखें।

CDAC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

C-DAC ने 11 सेंटर्स में कुल 951 वैकेंसी निकाली हैं। सबसे अधिक 272 पोस्ट बेंगलुरु में हैं, इसके बाद नोएडा (211) और पुणे (162) का नंबर आता है।

CDAC Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो
  2. अपडेटेड रिज़्यूमे
  3. शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट
  4. मार्कशीट
  5. अनुभव सर्टिफिकेट
  6. जन्म तिथि का प्रमाण
  7. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  8. नोटिफिकेशन में बताए गए अन्य दस्तावेज

Also read UP Police Constable PET Schedule 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी शेड्यूल बदला, जानें नई डेट व सेंटर डिटेल्स

CDAC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदन पत्रों की शुरुआती जांच
  2. लिखित/स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  3. पर्सनल इंटरव्यू
  4. दस्तावेजों का सत्यापन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications