Trusted Source Image

BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड जारी, bpsconline.bihar.gov.in से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | April 3, 2026 | 08:37 AM IST | 2 mins read

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आदि) ले जाना अनिवार्य है।

बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराएं हैं। ये एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत 935 पदों के लिए जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया, वे अब अपनी जानकारी दर्ज करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य भाषा और संबंधित विषय-विशिष्ट प्रश्न पत्र शामिल होंगे।

बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों का पालन करना होगा।

BPSC AEDO Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आदि) ले जाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की जाएगी। परीक्षा में नकारात्मक अंकन () का भी प्रावधान है। बीपीएससी एईडीओ एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को आवंटित ज़िले का उल्लेख होगा।

Also readBPSC 71st Mains Schedule 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, 25 अप्रैल से 2 शिफ्ट में एग्जाम

BPSC AEDO Admit Card 2026: बीपीएससी एईडीओ रिपोर्टिंग टाइम

उम्मीदवार अपना एईडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उनके रोल नंबर के साथ बार-कोड स्पष्ट रूप से छपा हुआ हो। परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे (2½ घंटे) पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

अभ्यर्थियों को एईडीओ भर्ती परीक्षा शुरू होने से केवल एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। बीपीएससी ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications