Trusted Source Image

BCECE LE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई के लिए नोटिफिकेशन जारी, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 07:54 PM IST | 1 min read

बीसीईसीई एलई 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन पत्र में सुधार के लिए 10 मई से दो दिनों के लिए मौका भी दिया जाएगा।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - लेटरल एंट्री 2026 का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - लेटरल एंट्री 2026 का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECE Board) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - लेटरल एंट्री (BCECE LE) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। स्नातक इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल और स्नातक फार्मेसी डिग्री प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार 9 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार बीसीईसीई एलई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,200 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदकों को आवेदन पत्र में सुधार का 10 मई से दो दिनों के लिए सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

Bihar Combined Entrance Competitive Examination - Lateral Entry 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक इंजीनियरिंग - 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी (सामान्य के लिए 45% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 40% अंक) आवेदन कर सकते हैं।
  • स्नातक पारा मेडिकल - 2 वर्षीय पारा मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण या फाइनल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • स्नातक फार्मेसी डिग्री - 2 वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम पास या फाइनल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।

Also readBihar DCECE Application Form 2026: बिहार डीसीईसीई रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन, लास्ट डेट 21 अप्रैल, जानें प्रोसेस

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है, जबकि पारा मेडिकल तथा फार्मेसी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 तक 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए ईमेल आईडी bangalorepgsd@billdesk.com या हेल्पडेस्क . 0612-2220230 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar BCECE LE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंप्टेटिव एग्जाम लेटर एंट्री 2026 के लिए तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
आवेदन लिंकbceceboard.bihar.gov.in
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू9 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 मई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि8 मई 2026
आवेदन सुधार विंडो10 मई से 11 मई 2026
एडमिट कार्ड 23 मई 2026
परीक्षा तिथि31 मई 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications