RPSC SI 2021 Admit Card: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, परीक्षा 20 सितंबर को

Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 11:34 AM IST | 2 mins read

आरपीएससी एसआई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

कैंडिडेट को ओएमआर शीट में 5वां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर जाकर 17 सितंबर से आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी एसआई 2021 रीएग्जाम का आयोजन 20 सितंबर को किया जाएगा। सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट को ओएमआर शीट में 5वां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आरपीएससी एसआई हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिखि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और निर्देश सहित अन्य जांच सकते हैं।

Also read RPSC SI PET Result 2026: आरपीएससी एसआई पीईटी रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 4,019 कैंडिडेट चयनित

नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आरपीएससी एसआई रीएग्जाम 2021 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही प्रवेश पत्र पर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC SI Admit Card 2026: डाउनलोड करें

आरपीएससी एसआई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]