Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 10:53 AM IST | 2 mins read
यूपी पीआरटी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 1,12,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या- 05/2026 के तहत सहायक अध्यापक (PRT) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस व अन्य को 1000 रुपये, एससी/ एसटी को 500 रुपये और दिव्यांग व्यक्ति को 300 रुपये देना होगा। यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदकों को आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। आवेदन लिंक 16 सितंबर से सक्रिय है।
सहायक अध्यापक, शहरी - किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री हो। साथ ही, बेसिक अध्यापक प्रमाण-पत्र (BTC), द्विवर्षीय बीटीसी (उर्दू), विशिष्ट बीटीसी, द्विवर्षीय डिप्लोमा या प्रारम्भिक शिक्षा (बीएलएड) में चार वर्षीय डिग्री, प्रारम्भिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा हो। राज्य सरकार या भारत सरकार (CTET) द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी - मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय अथवा संस्था से स्नातक डिग्री तथा बीटीसी (BTC) अथवा डीएलएड (DElEd) हो। साथ ही कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया हो।
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती 2026 के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 पद तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11508 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी असिस्टेंट टीचर ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
यूपी प्राइमरी टीचर 2026 परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 35,400 रुपये और अधिकतम 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।