RPSC SI 2025 Interview: आरपीएससी एसआई इंटरव्यू का पहला चरण 5 अक्टूबर से, आवश्यक दस्तावेज जांचें

Abhay Pratap Singh | September 22, 2026 | 04:47 PM IST | 1 min read

आरपीएससी एसआई 2025 साक्षात्कार के लिए सफल कैंडिडेट को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) भरकर दो प्रतियों में सभी प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भेजना होगा।

आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 उचित समय पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने 22 सितंबर को उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के तहत पहले चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरपीएससी एसआई इंटरव्यू का पहला चरण 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

आरपीएससी एसआई 2025 इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड उचित समय पर आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

RPSC Sub-Inspector and Platoon Commander Recruitment 2025: आवश्यक दस्तावेज

साक्षात्कार चरण में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  • नवीनतम फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र।
  • सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्र।
  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी (आदि)।

Also read RRB ALP Exam Date 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 शेड्यूल rrb.indianrailways.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

आरपीएससी ने जारी नोटिस में बताया कि, “उम्मीदवारों को उक्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा अन्यथा उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।” 15 सितंबर, 2026 को जारी शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 4,019 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए।

RPSC SI Interview Letter 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरपीएससी एसआई इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

RPSC SI 2025 DAF: विस्तृत आवेदन फॉर्म

साक्षात्कार के लिए सफल कैंडिडेट को विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF) rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में सभी प्रमाण-पत्रों के साथ 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]