RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी, 4 जून से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 05:02 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी आरएएसी परीक्षा 2026 के माध्यम से राजस्थान राज्य सेवा के 192 पद और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के 415 पद भरे जाएंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 मई को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकेंगे।
आरपीएससी आरएएस रजिस्ट्रेशन लिंक 2026 rpsc.rajasthan.gov.in पर सक्रिय की जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में जनरल/ बीसी क्रीमीलेयर/ ओबीसी क्रीमीलेयर/ अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ बीसी-ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। संशोधन के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित है।
RPSC State and Sub. Services Combined Comp Exam 2026: पात्रता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता - भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं।
- आयु सीमा - आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2027 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आरपीएससी आरएएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 आवेदन अवधि के दौरान एवं आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 दिनों के भीतर तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी आरएएस नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
आरपीएससी आरएएसी परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 607 पदों को भरा जाएगा, इसमें राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं। राजस्थान आरपीएससी आरएएस चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होंगे।
RPSC RAS Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply online link को क्लिक कर या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
- इसके बाद, अभ्यर्थी ओटीआर नंबर की सहायता से आरपीएससी आरएएसी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल